राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल से भाजपा कार्यकर्ताओं ने थानाध्यक्ष द्वारा अभद्रता की, की शिकायत

IMG-20230619-WA0024
Share

गौराबा

जौनपुर

जलालपुर में एक कार्यक्रम में आए भारत सरकार राज्य मंत्री एसपी सिंह बघेल से धर्मापुर मंडल उपाध्यक्ष पन्नालाल यादव तथा भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रहलाद यादव के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने मिलकर पत्र द्वारा गौराबादशाहपुर थानाध्यक्ष रमेश कुमार द्वारा भाजपा उपाध्यक्ष तथा अन्य कार्यकर्ताओं से अभद्रता की शिकायत की तथा उन्हें अवगत कराया कि सांसद मछली शहर बीपी सरोज के शिकायती पत्र देने के बाद भी पुलिस अधीक्षक ने मामले को संज्ञान में नही लिया और ना ही कोई कार्यवाही की। इस पर राज्यमंत्री ने मामले को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही का आश्वासन दिया। मंत्री से मिलकर शिकायत करने वालों में भाजपा नेता प्रहलाद यादव ,राकेश विश्वकर्मा, कपूर चंद्र मिश्रा, विकास सिंह, विनय कुमार मिश्रा, बबलू सिंह आदि रहे।