September 20, 2024

जिला कारागार जौनपुर में निरूद्ध महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को शीत ऋतु के प्रकोप से बचाने के लिए गर्म ऊनी वस्त्रों (शाल

Share

जिला कारागार जौनपुर में निरूद्ध महिला बन्दियों एवं उनके साथ रह रहे बच्चों को शीत ऋतु के प्रकोप से बचाने के लिए गर्म ऊनी वस्त्रों (शाल एवं स्वेटर) का वितरण किया गया। 56 महिलाओं एवं महिलाओं के साथ रह रहे 15 बच्चों को ऊनी वस्त्र वितरित किये गये।
इस अवसर पर माननीय जिला जज सपत्नी द्वारा महिला का उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर पर मा० अध्यक्षा अकांक्षा समिति डा० अंकिता राज, मा० मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री विकास, जेलर कुलदीप सिंह मदीरिया, चिकित्साधिकारी डा० रविराज कमलेन्द्र प्रताप सिंह उप कारापाल, राजकुमार सिंह, उप कारापाल, प्रदीप कुमार अस्थाना, खलीक अहमद, वेद प्रकाश त्रिपाठी, रजत सिंह, जेल वार्डर आदि लोग उपस्थित रहे। जेल अधीक्षक एस०के० पाण्डेय द्वारा उच्चाधिकारियों को हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया और भविष्य में इसी प्रकार आयोजन में सम्मिलित होने का आग्रह भी किया गया।

About Author