September 19, 2024

भारतीय जनता पार्टी द्वारा गोपाल मन्दिर में भाजपा द्वारा मतदाता सम्मेलन का आयोजन

Share

जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी द्वारा पुराना चौक मोहल्ला स्थित गोपाल मन्दिर में भाजपा द्वारा मतदाता सम्मेलन आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक रमेश सिंह रहें।
विधायक ने कहा कि नगर पालिका विकास के मुद्दे पर लडा जा रहा है। यह देश की आगामी राजनीतिक दिशा दशा तय करेगा। नगर पालिका निवर्तमान अध्यक्ष गीता जायसवाल ने बेहतरीन विकास कार्य किया। कहा कि ट्रिपल इंजन कि सरकार लाइये व सम्पूर्ण विकास का मार्ग प्रशस्त करीये। गीता जायसवाल केन्द्र व राज्य सर की योजनाओं को धरातल पर लाने में सक्षम हैं। पूर्व की सरकार में जनता के मन में अपराध का डर लगा रहता था।। वहीं पूर्व विधायक व मंत्री पर तंज कसते हुए अपराधियों से साठगांठ व बदतर विद्युत व्यवस्था का उल्लेख कर कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने को उत्साहित किया। कहा हम पहले स्थान के लिए मैदान में हैं। औरों का पता नहीं। लोग लडाई में आने हेतु संधर्ष कर रहे हैं।

इस दौरान प्रत्याशी गीता जायसवाल, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, शीतल प्रसाद अग्रवाल, बेचन सिंह, मंडल अध्यक्ष सुनील अग्रहरि टप्पू, मनोज पांडेय, रविकांत जायसवाल, रुपेश जायसवाल, संदीप जायसवाल, धीरज पाटिल, अमित त्रिपाठी, सियाराम मौर्या, श्यामजी मोदनवाल, विकास अग्रहरि, संगीता जायसवाल, अलका गुप्ता, विजय लक्ष्मी, रीता जायसवाल, निकाय चुनाव प्रभारी अरुण सिंह, अमित श्रीवास्तव, प्रमुख खुटहन बृजेश यादव, सुइथाकला प्रमुख प्रतिनिधि उमेश तिवारी, बृजेश यादव, विकास अग्रहरि, उमेश तिवारी, देवी प्रसाद चौरसिया मंटू, सियाराम अग्रहरि आदि मौजूद रहे।

About Author